Thursday, 2 November 2017

Latest News 02 November 2017

02 नवंबर 2017 के मुख्य समाचार*


💠जम्मू-कश्मीर: शोपियां में बीजेपी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष की आतंकियों ने हत्या की ।

💠जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी ।

💠पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे, गांधीनगर में अक्षरधाम के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा ।

💠मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं, लेकिन राहुल गांधी से दलित मुद्दे पर बात करने को तैयार हूं: जिग्नेश मेवानी ।

💠मुंबई: #ShivSena चीफ उद्धव ठाकरे ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की ।

💠#NTPC ने रायबरेली में दुर्घटनाग्रस्त यूनिट6 को बंद किया। प्लांट के सभी पांच यूनिटों में सामान्य तौर पर हो रहा है बिजली उत्पादन ।

💠हाईकोर्ट ने 239AA लागू होने से पहले केन्द्र शासित प्रदेश के बारे मे दी गई व्यवस्था को दिल्ली पर लागू कर दिया है ।

💠दिल्ली सरकार की ओर से गोपाल सुब्रह्मण्यम ने बहस करते हुए कहा हाईकोर्ट का आदेश ठीक नही है।

💠सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उप राज्यपाल के सरकार से असहमत होने के उपबंध को अपवाद माना जाना चाहिए । उपबंध मुख्य प्रावधान से ऊपर नही हो सकता ।

💠गोपाल सुब्रामणम ने कहा कि यहाँ मसला लेजिसलेटिव पावर का नहीं है बल्की एक्सीकूटिव पावर का है कोर्ट दिल्ली सरकार की पावर परिभाषित करे।

💠मामले मे मंगलवार को भी सुनवाई होगी।

💠हिमाचलः भाजपा से सीखें सरकार चलाने की कला: राजनाथ सिंह ।

💠मोदी बोले, हम हिमाचल के खजाने पर कोई पंजा नहीं पड़ने देंगे ।

💠जमानत वाले मुख्यमंत्री मैनिफेस्टो में कह रहे थे कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगाः पीएम मोदी ।

💠हिमाचलः रैहन में मोदी बोले, जिन्होंने हिमाचल को लूटा, उनकी विदाई करें ।

💠जिन्होंने हिमाचल को लूटा है, 9 तारीख को उनकी विदाई करने का अवसर हैः पीएम मोदी ।

💠रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले भूटान नरेश और उनकी पत्नी ।

💠NTPCExplosion हादसे में घायल हुए लोगों और मृतकों के परिजनों से मिलने रायबरेली पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ।

💠लव जिहाद मामलाः कोट्टायम के एसपी ने केरल महिला आयोग को रिपोर्ट सौंपी है, इसमें कहा गया है कि हदिया को पुलिस सुरक्षा दे रही है ।

💠हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस के ड्राइवर ने लगाई इमर्जेंसी ब्रेक, 10 से ज्यादा यात्री घायल ।

💠केरलः कोझिकोड में #GAIL गैस पाइपलाइन प्रॉजेक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, कई घायल।

💠म्यांमारः विवादित राखीन स्टेट का पहला दौरा करेंगी आंग सान सू ची ।

💠जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, 4 जवान घायल ।

💠पटियाला हाउस कोर्ट ने गूगल को सिख धर्म और गुरुओं के खिलाफ स्पीच वाले वीडियो हटाने का निर्देश दिया ।

💠भारत ने लद्दाख में बनाई सबसे ऊंची मोटोरेबल रोड, चीन बॉर्डर से सटे गांव जुड़ेंगे ।

💠पाकिस्तान में दूसरी शादी करने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।

💠सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही लड़की से गैंगरेप, भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास वारदात।

💠#वेदांता को 2986 करोड़ का हुआ मुनाफा, मार्जिन 1.5 फीसदी घटा ।

💠समय से पहले चलाई गई NTPC की यूनिट, मामले की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच: राहुल गांधी।

💠Britain: ‘हैलोवीन डे’: शराब के नशे में धमाल मचाते नजर आए स्टूडेंट्स।

💠Forbes: दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा।

💠सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी और भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण को मिली जमानत।

💠खुद को हिंदू आतंकवादी कहने से रोक नहीं सकते दक्षिणपंथी: कमल हासन।

💠हॉस्पिटल में हंस रहा है न्यूयॉर्क हमले का आतंकी, IS का झंडा भी चाहता है।

💠खिचड़ी बन सकती है नेशनल फूड, वर्ल्ड फूड इंडिया में हो सकता है इसका एलान।

               🔵🔵🔵

No comments:

Post a Comment