Sunday, 22 October 2017

NET CTET HTET - OLD PAPERS QUESTIONS with ANSWERS

NET CTET HTET आदि की तैयारी के लिए कुछ OLD PAPERS QUESTIONS

टॉपिक - RTET/REET OLD PAPERS*


01. *एक अध्यापक किसी भी समूह में समुदाय आधारित विभिन्नताओं को समझ सकता हैं -*
(RTET 2012, Level - I)

A  आँखों के सम्पर्क के आधार पर
B  बुद्धि के आधार पर
C  भाषा एवं अभिव्यक्ति के आधार पर ✅
D  गृहकार्य के आधार पर


02. *वर्तनी वाचन एवं गणना में कठिनाई सामान्य बुद्धि एवं अच्छी अनुकूलनात्मक योग्यता विशेषता हैं -*
(RTET 2012, Level - I)

A  धीमी गति से सीखने वालों की ✅
B  सामान्य/औसत अधिगम कर्त्ता की
C  मानसिक रूप से पिछड़े बालकों की
D  अधिगम निर्योग्य बालकों की


03. *फ एवं व, म एवं न अक्षरों की ध्वनियों में अंतर न कर पाना अधिगम की समस्या हैं -*
(RTET 2012, Level - I)

A  अवधान केन्द्रण की ✅
B  स्मृति की
C  प्रत्यक्षीकरण की
D  इनमें से सभी

04. *निम्न में से कौन-सी विशेषता परिपक्वता को अधिगम से अलग करती हैं -*
(RTET 2012, Level - I)

A  यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया हैं
B  यह अभ्यास पर निर्भर करती हैं ✅
C  यह प्रेरकों पर निर्भर करती हैं
D  यह जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया हैं


05. *निम्न में से कौन-सा शोध का चरण शोध को क्रियात्मक अनुसंधान बनाता हैं -*
(RTET 2012, Level - II)

A  उपकल्पनाओं का निर्माण ✅
B  प्रोग्राम का क्रियान्वयन एवं अंतिम मूल्यांकन
C  सामान्यीकरण
D  शोध आकल्प का अपरिवर्तन/कठोर होना


06. *पृथक कक्षाओं एवं संवर्धन कार्यक्रमों का प्रयोग शिक्षा के लिये किया जाता हैं -*
(RTET 2012, Level - II)

A  प्रतिभाशाली बालकों के लिये
B  निम्न शैक्षिक उपलब्धि बालकों के लिये
C  प्रतिभाशाली एवं निम्न शैक्षिक उपलब्धि बालकों के लिये ✅
D  उपर्युक्त में से कोई नहीं


07. *शैक्षिक समस्याओं से ग्रस्त बालकों को किस समस्या का सामना करना पड़ता हैं -*
(RTET 2012, Level - II)

A  कान व उससे जुड़ी नसों का सही प्रकार से काम नहीं करना
B  भाषा के बोलने में असामान्यता का होना
C  मानसिक सक्रियता का कम होना ✅
D  व्यावहारिक एवं सामाजिक बुद्धि में कमी का होना


08. *प्राय: बालकों की बुद्धि का मापन किया जाता हैं -*
(RTET 2012, Level - II)

A  अवाचिक समूह बुद्धि परीक्षणों द्वारा
B  वाचिक समूह बुद्धि परीक्षणों के द्वारा ✅
C  अवाचिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
D  वाचिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के द्वारा


09. *बालक के व्यक्तित्व को किस प्रकार का अधिगम अधिक प्रभावित करता हैं -*
(RTET 2012, Level - II)

A  प्रयत्न एवं त्रुटि अधिगम
B  अनुकरण अधिगम ✅
C  अन्तर्दृष्टिपूर्ण अधिगम
D  अनुदेशनात्मक अधिगम


10. *प्रजातिगत व्यक्तिगत विभिन्नताओं को समझने में निम्न में से क्या मददगार साबित नहीं होता -*
(RTET 2012, Level - II)

A  मूल्य व्यवस्था ✅
B  शाब्दिक एवं अशाब्दिक सम्प्रेषण
C  बुद्धि
D  अधिगम की प्रक्रियायें एवं विभिन्न व्यवस्थायें


11. *बाह्य आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता हैं -*
(REET 2016, Level - I)

A  गहन दृष्टिकोण
B  सतही दृष्टिकोण ✅
C  मानकीय दृष्टिकोण
D  प्रेक्षणात्मक दृष्टिकोण


12. *प्रगतिशील परिवारों में बच्चों में अपेक्षाकृत कौनसा प्रेरक अधिक प्रबल होता हैं -*
(REET 2016, Level - I)

A  सम्बन्धन
B  जिज्ञासा
C  उपलब्धि ✅
D  आक्रामकता


13. *.......* *मस्तिष्क की संरचना तथा कृत्यों में विभेद का परिणाम होता हैं -*
(REET 2016, Level - I)

A  तनाव
B  पिछड़ापन
C  डिसलेक्सिया ✅
D  डिसग्राफिया


14. *निम्न में से कौन-सा मूल्यांकन के त्रिकोण का भाग नहीं हैं -*
(REET 2016, Level - I)

A  शैक्षित उद्देश्य
B  मूल्यांकन
C  शिक्षण अनुभव ✅
D  अधिगम अनुभव


15. *अधिगम अन्तरण का थॉर्नडाइक सिद्धांत कहा जाता हैं -*
(REET 2016, Level - I)

A  समानता सिद्धांत
B  अनुरूप तत्वों का सिद्धान्त ✅
C  औपचारिक नियमों का सिद्धांत
D  उपर्युक्त सभी


16. *सशक्त अभिप्रेरणा सीखने का प्रभावशाली घटक हैं -*
(REET 2016, Level - II)

A  इससे बालक स्वस्थ रहता हैं
B  ध्यान करता हैं
C  शीघ्र सीखता हैं ✅
D  प्रसन्न रहता हैं


17. *हस्तशिल्प की शिक्षा दी जानी चाहिये -*
(REET 2016, Level - II)

A  मन्दबुद्धि बालकों को ✅
B  पिछड़े बालकों को
C  सामान्य बालकों को
D  प्रखर बुद्धि बालकों को


18. *प्रतिभावान बालकों की पहचान करने के लिये हमें सबसे अधिक महत्व देना चाहिये -*
(REET 2016, Level - II)

A  अभिभावकों के मत को
B  वस्तुनिष्ठ परीक्षणों के परिणाम को ✅
C  शिक्षकों के निर्णय को
D  समुदाय के विचारों को


19. *NCF 2005* *में कला शिक्षा को विधालय में जोड़ने का उद्देश्य हैं -*
(REET 2016, Level - II)

A  सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करना
B  छात्रों के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य को विकसिच करना
C  केवल (A) सही हैं
D  दोनों (A और B) सही हैं ✅


20. *........* *में मापन की भुमिका सब सीखी हुई कुशलताओं में निष्पादन का एक सम्पूर्ण अवलोकन देती हैं -*
(REET 2016, Level - II)

A  निर्माणात्मक मूल्यांकन
B  योगात्मक मूल्यांकन ✅
C  निदानात्मक मूल्यांकन
D  उपर्युक्त सभी

No comments:

Post a Comment